
बिहार
जन सुराज ने बदला उम्मीदवार, दरभंगा स्नातक MLC सीट पर डॉ. इम्तियाज नूरानी को बनाया प्रत्याशी
पटना- 28 सितंबर। बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व घोषित उम्मीदवार रवीन्द्र कुमार के स्थान पर डॉ. मोहम्मद इम्तियाज (नूरानी) को अपना नया प्रत्याशी घोषित किया है।
इस संबंध में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती के हस्ताक्षर से आज दिनांक 28-09-2026 को प्रेस विज्ञप्ति पत्रांक- JSP/NTF/96/2026 जारी की गई है।
उम्मीदवार का संक्षिप्त परिचय—
नाम : डॉ. मोहम्मद इम्तियाज़ (नूरानी)
पिता : स्व. मो. सदरुल हक़
उम्र : 49 वर्ष, जिला: मधुबनी, प्रखंड- बिस्फी
प्रोफाइल : डॉक्टर, समाजसेवी एवं बिजनेसमैन
गौरतलब है कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले आते हैं। डॉ. इम्तियाज नूरानी के प्रत्याशी बनने से इस सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।



