क्राइम

42 मामलों के आरोपी कुख्यात संजय यादव झारखंड से गिरफ्तार

नवादा- 10 अप्रैल। पुलिस रिकार्ड में शराब तस्करी के लिए कुख्यात संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी झारखंड के तिलैया से गिरफ्तारी हुई है। नवादा जिले के अकबरपुर एवं रजौली थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार को झारखंड राज्य के तिलैया में छापेमारी कर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

रजौली एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अकबरपुर थाना इलाके में भारी मात्रा में शराब की बरामदगी हुई थी। इस मामले में झारखंड राज्य के तिलैया निवासी संजय यादव द्वारा शराब भेजे जाने की बातें सामने आयी थी। मामले की दर्ज प्राथमिकी में उसे नामजद किया गया था। तब से गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। इस बीच झारखंड के तिलैया स्थित आवास पर होने की गुप्त सूचना मिलते ही रजौली थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी और अकबरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ ने बताया कि गोविंदपुर थाना में भी आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है। उस मामले में भी अनुसंधानकर्ता द्वारा रिमांड किया जाएगा। फिलहाल अकबरपुर मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राज्य के विभिन्न थाना में संजय यादव के विरुद्ध शराब आपूर्ति के करीब 42 मामले लंबित है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार से पूछताछ करने में जुट गयी है। बतादें कि पूर्व में भी संजय यादव की गिरफ्तारी बिहार पुलिस द्वारा की गई थी। पटना में शराब की बड़ी खेप की बरामदगी के बाद गिरफ्तारी की गई थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button