बिहार

2024 में भाजपा के अघोषित आपातकाल से देश मुक्त होगा: ललन सिंह

पटना- 11 मार्च। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई दो बार जांच कर भी साक्ष्य नहीं जुटा पाई लेकिन अगस्त 2022 में जैसे ही भाजपा के हाथ से बिहार की सत्ता गई, उनकी छटपटाहट फिर से शुरू हो गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 9 अगस्त, 2022 के बाद यकायक से दिव्यशक्ति द्वारा भाजपा के तोतों को साक्ष्य मिलने लग गया और लालू प्रसाद एवं उनके परिजनों के यहां भारी छापेमारी करने लगे लेकिन अफसोस की बात है कि फिर से ‘‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’’ वाली कहावत ही चरितार्थ हो पाई।

उन्होंने लिखा कि साक्ष्य नहीं भी मिलता है तो साक्ष्य दिखाने के लिए भाजपा के ये पालतू तोते कुछ भी कर सकते हैं। गाय का सींग भैंस में और भैंस का सींग गाय में जोड़कर इन संस्थाओं के लोग अपने मालिक को खुश करने की कोशिश में लगे हैं।

ललन सिंह ने कहा कि गर्भवती महिला और छोटे-छोटे बच्चों के साथ इस तरह का निर्मम आचरण देश में पहली बार हुआ है। इस तरह का आचरण कर भाजपा ने दिखा दिया है कि वो कितनी निर्दयी और संवेदनहीन है। देश भाजपा नेताओं के इस अनैतिक आचरण को याद रखेगा। उन्होंने लिखा कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में देश भाजपा के इस अघोषित आपातकाल से मुक्त होगा, भाजपा के दमन की दीवारें ढहाने को देश की जनता-जनार्दन आतुर है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button