भारत

2024 में बनने जा रही कांग्रेस की सरकार: अजय राय

मेरठ- 14 सितम्बर (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बेरोजगार, भ्रष्टाचार, किसानों की हालत और अन्य मामलों से जनता मोदी सरकार से नाराज है। 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही देश में बदलाव की लहर चल रही है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय पहली बार गुरुवार को मेरठ पहुंचे। मेरठ पहुंचने पर अजय राय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया। माधवपुरम में कांग्रेस सेवा दल के प्रांतीय अधिवेशन में अजय राय और सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने भाग लिया। अजय राय ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जनता के हर मुद्दे पर अपनी आवाज उठानी चाहिए। सेवा दल के कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने तथा संचालन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडे ने किया।

प्रांतीय सम्मेलन के बाद अजय राय, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने जिला कारागार में बंद बिजनौर के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान से मुलाकात की। इसके बाद दशरथपुर में रुड़की रोड स्थित मंगलम फार्म मे पश्चिमी जोन की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने भाग लिया। अजय राय ने कहा कि मेरठ की क्रांतिधरा से दूर तक आवाज जाएगी। भाजपा के लोग घर-घर जाकर देश की़ मिट्टी इकट्ठा कर रहे हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर में सेना के अधिकारी शहीद हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऊपर फूलों की वर्षा करा रहे थे। कांग्रेस बेरोजगारों, श्रमिकों, महगाई से त्रस्त जनता की़ लड़ाई लड़कर भाजपा को सत्ता से उखाड़ देगी। 2024 का चुनाव लोकतंत्र व संविधान को बचाने का चुनाव होगा, जिसमें जीत आईएनडीआईए गठबंधन की होगी। अंग्रेजों के खिलाफ आवाज मेरठ से उठी थी।

उन्होंने कहा कि आपके सहयोग से 2024 की लड़ाई कांग्रेस जीतेगी। देश में भाजपा शहीदों का अपमान कर रही है। कांग्रेस सभी नेता शहीदों का पूरा सम्मान करती हैं। उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मंत्री के घर में हत्या हो जाती है, लेकिन सरकार चुप रहती है। आम आदमी से कोई हत्या हो जाएगी तो उसका घर को तोड़ दिया जाएगा। भाजपा अपने लोगों की कोई गलती नहीं मानती। दो बार बनारस में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का अवसर मुझे मिला। 2024 में भी पार्टी आदेश देगी तो मैं चुनाव लडूंगा।

राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा क़ि पार्टी एकजुट होकर 2024 का चुनाव जीतेंगी। 2024 में भाजपा को हिंदुस्तान से समाप्त कर देंगे। देश व प्रदेश की प्रदेश की जनता राहुल प्रियंका में देश का भविष्य देख रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सबसे मजबूत है।
इस अवसर पर सेवा दल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, नसीम खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, हरिकिशन अंबेडकर, शहजाद शेख, नीतीश भारद्वाज, विनोद सोनकर, धूम सिंह गुजर, सलीम खान, महेंद्र शर्मा, रंजन शर्मा, बबिता गुर्जर, रुस्तम सैफी, अनिल शर्मा, डॉ. अशोक आर्य आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button