मधुबनी- 03 जून। अयाची नगर युवा संगठन एवं हेतुकर झा मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरोमनी का आयोजन डॉ. गंगानाथ झा वाचनालय सरिसब प्रांगण में सेवानिवृत्त प्रोफेसर अशर्फी कामत के अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथि मदन झा,डॉ. नीरजा मिश्रा,मधुकर झा,तेजकर झा,रामशरण मंडल,अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। लक्ष्मेश्वर एकेडमी के इस वर्ष के 10वीं एवं 12वीं के टॉपर छात्र-छात्रा वर्षा कुमारी,तुलसी कुमारी,त्रिशला कुमारी,मोहम्मद एहशान,बब्लू कुमार,रौशन कुमार,दीपक कुमार कामती,निक्की कुमारी,दीपक कुमार,राजेश कुमार,पुतुल कुमारी,डॉ.उषाकर झा,डॉ.चेतकर झा,डॉ. बिनोदानाद झा,प्रोफेसर अच्युतकर झा,विनोद झा,डॉ. हेतुकर झा,डॉ.प्रभाकर झा,डॉ. योगानंद झा,डा.योगाकर झा,गौरी नाथ झा मेमोरियल स्कॉलरशिप के तरफ से दस-दस हजार चेक के साथ सर्टिफिकेट,मोमेंटो प्रदान किया गया। प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 70 बच्चों को मेडल, सर्टिफिकेट,कलम प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। मंच संचालन विक्की मंडल द्वारा किया गया। मौके पर मदन झा छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए उज्ज्वल भविष्य का कामना किया। मधुकर झा द्वारा अंग्रेजी विषय पढ़ने को लेकर जोर दिया गया। मौके पर मनोज कंठ,हर्ष नाथ झा,सतीश मंडल,रमेश ठाकुर,नंदू ठाकुर,चंदन मंडल, राजा चोपाल,कौशल मंडल,नवीन झा,अमल झा,गिरेन्द्र झा,डॉ. अभिमन्यु मिश्रा,छाया झा,प्रदीप झा,कृष्णकांत मंडल,रंजन राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
