
मुंगेर आयेंगे सुदर्शन जी महाराज
मुंगेर- 21मार्च। स्थानीय अवधूत अकादमी के प्रांगण में सनातन मानस मंजरी सेवा समिति मुंगेर ,बिहार के तत्वाधान में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 22, 23 एवं 24 अप्रैल 2022 को संध्या 4 बजे से। राज ऋषि परम पूज्य आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज का संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन स्थानीय टाउन हॉल मुंगेर में किया जाएगा । जिसके लिए दिनांक 22 अप्रैल को प्रातः 7 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष ने कहा कि आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज की संगीतमय श्री राम कथा देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी काफी विख्यात है। अब महाराज जी का मुंगेर आगमन हम नगर वासियों के लिए काफी गर्व की बात है आज तक हमलोग टीवी के माध्यम से उन्हें देखते थे अब साक्षात दर्शन होगा।
हम तन मन से उनके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इस बैठक में श्री सतीश चंद्र सिंह श्रीमती आशा सिन्हा निक्की श्वेता श्री आनंद कुमार श्री मनोज कुमार सिंह श्री सुजीत कुमार श्रीमती रूबी सिन्हा श्री अमर कुमार चेंबर ऑफ कॉमर्स गायत्री परिवार नमामि गंगे परिवार मारवाड़ी समाज आत्म कल्याण केंद्र गुड़गांव से श्री संतोष कुमार सिंह एवं विपिन कुमार उपस्थित थे।



