ताज़ा ख़बरें

अमेरिकी शहरों में लगे ‘मुस्लिम लव जीसस’ के होर्डिंग्स

वाशिंगटन- 24 जनवरी। टेक्सास सहित समूचे अमेरिका में इस्लाम और ईसाई धर्म के बीच समानता के संदेश वाले होर्डिंग्स नजर आए हैं। ऐसा एक होर्डिंग ह्यूस्टन के एक व्यस्त राजमार्ग पर देखा गया है। इसने हजारों ड्राइवरों का ध्यान आकर्षित किया।

इसमें मुस्लिम लव जीसस का संदेश दिया गया। एक होर्डिंग में मैरी को हिजाब पहने हुए दिखाया गया है और स्लोगन लिखा है-ृधन्य मैरी ने हिजाब पहना था। क्या आप इसका सम्मान करेंगे?” एक अन्य बोर्ड में सऊदी अरब की एक इमारत ‘काबा’ की एक तस्वीर को दिखाया गया है। इसे मुसलमान इस्लाम में सबसे पवित्र स्थल मानते हैं। इसमें संदेश लिखा गया-अब्राहम ने बनाया, एक ईश्वर की पूजा करने के लिए समर्पित, हर साल यहां लाखों मुसलमान तीर्थयात्रा करते हैं।

इस बारे में स्वैच्छिक संगठन गेनपीस के एक स्वयंसेवक ने ह्यूस्टन में कहा कि दो धर्मों के बीच समानता के बारे में पूछने के लिए उन्हें जिज्ञासु लोगों की ओर से बहुत सारे फोन आ रहे हैं। हम समझाते हैं कि मुसलमान होने के लिए यीशु और मैरी में विश्वास करना होगा। ह्यूस्टन में होर्डिंग (बिलबोर्ड) जनवरी के अंत तक लगा रहेगा। जरूरत पड़ने पर इसका समय आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

गेनपीस के निदेशक डॉ. सबील अहमद ने कहा है कि इस्लाम को अक्सर गलत समझा जाने वाला धर्म माना जाता है। इसकी वजह से कुछ लोग मुसलमानों के प्रति भेदभाव और संदेह के साथ इस्लाम के बारे में पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण रखते हैं। इसलिए यह विज्ञापन अभियान शुरू किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button