
बिहार
सहारा इण्डिया के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सांसद से मुलाकात कर समस्याओं के निदान का किया आग्रह
मधुबनी- 14 मई। सहारा इंण्डिया परिवार के कार्यकर्ताओं ने मधुबनी के सांसद अषोक यादव से मुलाकात कर सहारा सेबी विवाद से उत्पन्न समस्यओं से अगवत कराया। तथा एक लिखित आवेदन सांसद को सौंपते हुए आग्रह किया कि हम सभों की समस्याओं से प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को अपने स्तर से अगवत कराएं। ताकि करोड़ों जमाकर्ता एवं लाखों कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान हो सके।

मौके पर एसएस प्रसाद,एके कर्ण,जगदीष प्रसाद,विजय कुमार राय,संजय झा,संजय महतो,महंथ साह,आनंद पाठक,चंचल दिपक,रेणू कुमारी,मूरलीधर झा,दिलीप झा,अमरेंद्र कुमार,षिवजी साह,अरूण कापड़ी गणेष सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में सहारा परिवार के कार्यकर्ता मौजुद थे।



