[the_ad id='16714']

रांची के रातू CO और राजस्व उप निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रांची- 09 नवम्बर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रांची के रातू सीओ (अंचल अधिकारी) और राजस्व उप निरीक्षक को दलाल के जरिए 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी रातू अंचल कार्यालय से की गयी।

एसीबी ने गुरुवार को बताया कि रातू निवासी राम सागर साव ने एसीबी में लिखित शिकायत की थी कि उन्होंने म्यूटेशन (खारिज-दाखिल) के लिए रातू अंचल में अप्लाई किया है। राजस्व उप निरीक्षक ने उनसे इसके एवज में 28 हजार रुपये की मांग की। साथ ही कहा गया कि पैसा नहीं देना है तो सीओ साहब से मिल लो। वह भी इतना ही पैसा बोलेंगे। आग्रह करने पर 25 हजार की मांग की गयी।

एसीबी के एसपी सादिक रिजवी ने बताया कि मामले की जांच की गयी तो आरोप सही पाया गया। इसके बाद टीम ने दलाल जाफर अंसारी के माध्यम से रिश्वत लेते सीओ प्रदीप कुमार और राजस्व उप निरीक्षक सुनील कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सीओ के आवास इंद्रपुरी रोड नंबर एक में छापेमारी के दौरान दो लाख तीन हजार 400 रुपये नकदी बरामद किये गये। राजस्व उप निरीक्षक के घर हरमू कॉलोनी एलआईजी फ्लैट बी-99 में भी छापेमारी की गयी लेकिन वहां से कुछ बरामदगी नहीं हुई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!