
बिहार
यूक्रेन में फंसे बिहारियों को लाने के लिए नीतीश सरकार ने शुरू किए प्रयास
पटना- 24 फरवरी। यूक्रेन में रह रहे बिहारवासियों को स्वदेश लाने के लिए बिहार सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। बिहार की स्थानिक आयुक्त विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के निरंतर सम्पर्क में हैं।
बिहार की स्थानिक आयुक्त पलका साहनी ने बताया कि रूस द्वारा यूक्रेन पर विशेष सैन्य अभियानों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वहां रह रहे बिहारवासियों को स्वदेश लाने के लिये हर तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लगातार सम्पर्क में हैं और आज भी उनसे संपर्क किया है। बिहार के स्थानिक आयुक्त ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों सहित सभी बिहारवासियों को आश्वस्त किया है कि यूक्रेन में रह रहे बिहारवासियों की सुरक्षा के प्रति बिहार सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



