मधुबनी- 27 अगस्त। शिक्षित बनकर ही किसी समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। इसके लिए हम सभी को हर तरह से जागरूक रहना होगा। नगर निगम विवाह भवन में रविवार को विकास मित्रों के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने यह बात कही। इन्होंने समारोह में उपस्थित महिलाओं को अपने और पड़ोस के हर बच्चे को स्कूल भेजने और पढ़ाई के लिए हमेशा सजग रहने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि बाबा साहेब ने हर क्षण इसके लिए काम किया है। वे हमेशा शिक्षा, संघर्ष और संगठन का संदेश दिया। इसकी उपादेयता आज और अधिक है। उन्होंने विकास मित्रों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से हर घर व लोगों को बिना किसी भेदभाव को जोड़ने का आह्वान किया। इन्होंने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की कड़ी आलोचना की और कहा कि भाजपा देश का बेड़ा गर्क कर रही है। कहा जनता समझ चुकी है और ऐसे नेता व पार्टी का वक्त खत्म हो चुका है। कहा समाज में विद्वेष पैदा करने वाली केंद्र की सरकार को इस बार मुंह की खानी होगी। यह आयोजन विकास मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार राम के नेतृत्व में किया गया। संघ के द्वारा कल्याण मंत्री का भव्य स्वागत किया गया और बाबा साहेब का फोटो ससम्मान भेंट किया गया। पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि राज्य की सरकार अपनी योजनाओं से छात्र, छात्रा, गरीब, युवा, बेराजगार, किसान, मजदूर, महिला को सशक्त कर रही है। रूढिवादिता व नशाखोरी को खत्म कर देश में मिसाल कायम किया है। मौके पर अनसूचित जाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देव नारायण राम,मुखिया बुद्ध प्रकाश,जदयू प्रवक्ता हेम राज राम,राजीव रंजन,जदयू महिला सेल जिलाध्यक्ष विक्रमशीला,इफ्तेखार जिलानी,फुलदेव यादव,शिव नारायण राम,नगर निगम विकास मित्र कोर्डिनेटर मनोज कुमार साफी,मेघना देवी,गुड़िया कुमारी, डॉली देवी, निलम देवी,नूतन कुमारी व अन्य थे।
