
बिहार विधान परिषद के 24 नए सदस्यों ने ली शपथ
पटना- 11 अप्रैल। कार्यकारी सभापति, बिहार विधान परिषद अवधेश नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से 24 नवनिर्वाचित सदस्यों को सोमवार शपथ दिलायी। सदस्यों में कार्तिक कुमार,रीना देवी,कुमार नागेन्द्र, दिलीप कुमार सिंह,अशोक कुमार,राधाचरण साह, संतोष कुमार सिंह, सच्चिदान्नद राय,बिनोद कुमार जयसवाल,राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबु,सौरभ कुमार,महेश्वर सिंह,दिनेश प्रसाद सिंह,भूषण कुमार,श्रीमती रेखा कुमारी,सुनिल चौधरी,तरूण कुमार,अजय कुमार सिंह, राजीव कुमार,अजय कुमार सिंह,विजय कुमार सिंह,अम्बिका गुलाब यादव,डॉ दिलीप कुमार जायसवाल एवं अशोक कुमार अग्रवाल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री द्वय संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री एवं सूचना प्रौ़द्योगिकी मंत्री जीवेश मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित कई माननीय सदस्य एवं भूतपूर्व सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



