[the_ad id='16714']

 बिहार को बर्बाद करने पर तुले हैं नीतीश-लालू: सम्राट चौधरी

पटना- 30 अगस्त। बिहार में शिक्षा विभाग की ओर से दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द किये जाने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी पर जोरदार हमला किया है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को यहां कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय लिया है। लगातार तुष्टीकरण के नीति से लालू और नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश बिहार को बर्बाद करने पर तुले हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है शिक्षक छुट्टी पर नहीं जाएं। अब तो आदेश निकल गया कि 14 छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है, जिसमें जन्माष्टमी, तीज, छठ, दुर्गापूजा और गुरु नानक जयंती भी है। इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती की गई है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा कार्यालय ने स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव किया है। रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी स्कूलों में अब छुट्टियां नहीं रहेगी। इस साल दिवाली से छठ तक विभिन्न पर एवं त्योहार पर छुट्टियां घटाकर आधी कर दी गई है। इसके बाद अब इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

error: Content is protected !!