
झंझारपुर में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल-दुनिया भारत को भविष्य के सबसे शक्तिशाली देशों में शुमार करने लगी है
मधुबनी-12 दिसंबर। जिला प्रशिक्षण शिविर के समारोह सत्र के आखिरी दिन रविवार को मधुबनी जिले के झंझारपुर में कार्यक्रताओं को भारत का वैश्विक परिदृष्य और नेपाल विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया का भारत के प्रति नजरिये को बदल दिया। उनके आने के बाद सभी पड़ोसी देशों सहित दुनिया के सभी देश से भारत के रिश्ते मजबूत हुए हैं। पूरी दुनिया अब भारत को भविष्य के सबसे शक्तिशाली देशों में शुमार करने लगी है।
प्रशिक्षण प्रभारी मृत्युंजय झा ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में हमारी विचारधारा को आत्मसात करते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं। पार्टी की मूल विचारधारा अन्त्योदय को सफल करने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को सरकार की उपलब्धियों के माध्यम से जनता के बीच ले जाते हैं। हमारे कार्यकर्ता बसुधैवः कुटुम्बकम के सिद्धान्त पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर एक उन्नत बिहार और एक भारत बनाने को प्रयत्नशील रहते हैं। संगठन में नये कार्यकर्ता हमारी विचारधारा की वजह से जुड़ते हैं। तथा प्रशिक्षण के माध्यम से सांगठनिक विषयों की सम्पूर्ण जानकारी लेने के बाद सेवा में लग जाते हैं।



