सहरसा- 08 अक्टूबर। युवा राजद के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों,प्रधान महासचिवों एवं सोशल मीडिया प्रभारी की संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन रविवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर सुमन सिंह प्रदेश महासचिव नेतृत्व में तेजस्वी जी को ढाई क्विंटल सेब का विशाल माला पहनाया गया।
जिसमें प्रधान महासचिव पवन शर्मा, जिला प्रवक्ता मोहम्मद असद,युवा जिलाध्यक्ष भरत यादव,चिंटू गुप्ता, विक्रम यादव, रवि पाराशर आदि ने माला पहन कर तेजस्वी का स्वागत किया।इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार से देश भर में जातीय जनगणना की मांग, कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी व नई शिक्षा नीति के विरोध में दूसरे चरण के आंदोलन की तैयारी हेतु युवा राजद का सम्मेलन किया गया।
जिनकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष युवा राजद राजेश यादव के द्वारा किया गया। युवा राजद के प्रभारी की बैठक को संबोधित कर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा राजद की असली ताकत युवा राजद है। युवा राजद के साथी हर कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं।उन्होंने कहा सबसे अधिक युवाओं का प्रदेश बिहार राज्य है। बीजेपी को सत्ता से उखाड़ने के लिए सभी विपक्षी दल एक होकर कार्य कर रहे हैं।बिहार ऐसा पहला राज्य है जहां चार लाख लोगों को नौकरी दी गई। हमारी सरकार 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया है।सभी विभाग में पद सृजन किया जा रहा है। टोला सेवकों व आशा कार्यकर्ता के वेतन में वृद्धि की जा रही है।आज बिहार में किस जाति की क्या स्थिति है सब पता चल गया है।सरकार सबों के विकास के लिए योजना बना रही है।
उन्होंने कहा भाजपा जातीय गणना के पक्ष में नहीं थी। भ्रम फैलाई जा रहा था कि जातीय गणना सही नहीं है।प्रधानमंत्री को अब विपक्षी एकता से डर लगने लगा है।उन्होंने कहा विजय हमेशा सत्य की होती है।बीजेपी आने वाले चुनाव में हरेक प्रदेश में पराजित होगी।बीजेपी लालू जी से डरती है।बीजेपी जितनी साजिश करेगी हम उतनी ही मजबूत होंगे। हरेक जाति में गरीबी है।हम सभी को साथ लेकर चल रहे।हम पहले इंसान हैं।बिहार में बहुत बड़ी संख्या में शिक्षकों के बहाली हो रही है।जो किसी राज्य में नहीं हुई है।सहरसा जिला में 175 करोड़ के विभिन्न योजनाओं का आज शिलान्यास किया जा रहा है।
![lakshyatak](https://lakshyatak.in/wp-content/uploads/2022/05/lakshya-tak-with-tagline-logo-1024x1024-1_uwp_avatar_thumb.png)