उमरा से लौटीं राखी सावंत का एयरपोर्ट पर फूल बरसाकर स्वागत, हुईं ट्रोल

ड्रामा क्वीन राखी सावंत इस समय चर्चा में हैं। राखी हाल ही में उमरा करने के लिए मक्का गई थीं। उमरा के बाद राखी मुंबई लौटीं और एयरपोर्ट पर उनके दोस्तों और फैंस ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

राखी को देखते ही पैपराजी ने उनका नाम पुकारा, इस बार उन्होंने कहा, “राखी नहीं, फातिमा कहो।” राखी का यह वीडियो वायरल होने के बाद नेटीजन उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उमरा के लिए गईं राखी सावंत ने मक्का से अपने रोते हुए कई वीडियो शेयर किए थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। उनके वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कहा कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट है।

राखी ने आदिल खान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था। इसके बाद राखी ने आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आदिल पर एक महिला ने रेप का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। अब आदिल जेल से बाहर है और राखी पर गंभीर आरोप लगा रहा है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHUBANI:- ईजरा में कांग्रेस के उत्तर बिहार प्रभारी सुशील पासी का भव्य स्वागत, मौके पर बोले पासी, कहा- गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटने के लिए चलाया जा रहा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, चुनाव आयोग अभियान पर रोक नही लगाती है,तो इंडिया गठबंधन सड़क पर उतरेगा

BIHAR:- सीतामढ़ी स्थित ऐतिहासिक पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर के निर्माण के लिए 882 करोड़ 87 लाख जारी, 3 चरणों में होगा निर्माण,त्रिस्तरीय पंचायती राज जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के जरिए इलाज करवा सकेंगे,कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर

Rashifal

error: Content is protected !!