
बिहार दिवस की सारी तैयारी पूर्ण, देशभर के कलाकार करेंगे शिरकत, जमेगी ग़लत की महफ़िल
पटना- 21 मार्च। आगामी 22 मार्च से लेकर के 24 मार्च तक होने वाले बिहार दिवस की सारी तैयारी अपनी पूर्ण कर ली गई है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार के आर्टिस्ट की प्रतिभा भी खूब दिख रही है। पीपल के पांच पत्तों के बीच पानी की एक बूंद को खूबसूरती से बीच सेंटर पर लगाया गया है। इसके नीचे टीन के चदरे से पक्षी बनाया गया है। यह जीवन,नेचर,हैप्पीनेस को दिखा रहा है। इसे बनाने वाले कलाकारों में साहेबगंज के अमृत प्रकाश साह और मुंगेर के आर्टिस्ट विधान ने खूबसूरती से सौंदर्यबोध उकेरा है।
बिहार दिवस का आयोजन 22,23 और 24 मार्च यानी तीन दिनों तक चलेगा। उद्घाटन सत्र में ड्रोन का कतरब गांधी मैदान में देखने लायक होगा। कैलाश खेर, रेखा भारद्वाज और सुखविंदर सिंह का गायन मुख्य मंच की सबसे बड़ी खूबसूरती होगी। एसकेएम में मेहमूद फारुखी,कर्ण कथा सुनाएंगे। अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को गजल गाते हुए आप सुन सकेंगे। ठुमरी गाने सुरेन्द्र शर्मा आएंगे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का विजन खास तौर पर दिखेगा। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 मार्च को संध्या 5:30 बजे बिहार दिवस का उद्घाटन करेंगे। बिहार दिवस के समारोह का समापन 24 मार्च शाम 5:30 बजे मुख्य अतिथि राज्यपाल फागू चौहान करेंगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि गांधी मैदान पटना में बीईपी पवेलियन, किलकारी पवेलियन, जन शिक्षा पवेलियन और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के लिए सांस्कृतिक पवेलियन तैयार किए गए है जिसमें 3 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग पर्यटन विभाग, जीविका आदि विभागों द्वारा पवेलियन तैयार किया जा रहा है।
उद्योग विभाग द्वारा अपने पवेलियन में दिल्ली हाट की तर्ज पर पटना हाथ लगाया जा रहा है जिसमें उद्योग विभाग द्वारा प्रोत्साहित उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।इस अवसर पर एनबीटी के सहयोग से पुस्तक मेला का भी आयोजन किया जा रहा है। श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र के सहयोग से विज्ञान प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा पटना में पहली बार ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 500 की संख्या में ड्रोन शामिल होंगे। गांधी मैदान पटना में बिहार का पर्यटन मानचित्र तैयार किया जा रहा है जिसमें बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया जाएगा। पटना में बिहार के विभिन्न जिलों से गुजरने वाली सभी नदियों को राज्य के मानचित्र पर दर्शाते हुए प्रदर्शित किया जा रहा है।
विजय चौधरी ने बताया कि 22 मार्च को कैलाश खेर द्वारा, 23 मार्च को रेखा भारद्वाज द्वारा और 24 मार्च को सुखविंदर सिंह द्वारा कार्यक्रम किए जाएंगे। श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में महमूद फारुकी द्वारा कर्ण कथा, अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन द्वारा गजल, सुनंदा शर्मा द्वारा ठुमरी, लव बंदिश लिप्स द्वारा फ्यूजन और अन्य ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा लोकगीत व कथक की प्रस्तुति की जाएगी।इस अवसर पर सभी 38 जिलों से बच्चे और शिक्षक आमंत्रित किए गए हैं।
तीन दिन तक चलने वाले बिहार दिवस में क्या रहेगा खास
कैलाश खेर का गायन- 22 मार्च को शाम 7:45 से 10:00 तक
रेखा भारद्वाज का गायन- 23 मार्च को 10:30 से 9:30 बजे तक
पटना विमेंस कॉलेज की छात्राओं द्वारा जल जीवन हरियाली थीम पर नृत्य- 22 मार्च को संध्या 7:30 से 7:45 बजे तक
उर्वशी चौधरी का कार्यक्रम -23 मार्च को संध्या 7:15 से 7:30 बजे तक
सत्येंद्र कुमार संगीत का गायन- 24 मार्च को संध्या 7:15 से 7:30 बजे तक
श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में प्रस्तुत होने वाले कार्यक्रम
महमूद फारूकी कर्ण कथा सुनाएंगे – 22 मार्च को संध्या 6:30 बजे से 7:00 बजे तक
रंजना झा का लोकगीत – 22 मार्च को रात्रि 10:00 बजे से 7:45 बजे तक
प्राची पल्लवी साहू का कथक नृत्य- 22 मार्च को रात्रि 8:00 बजे से 8:30 बजे तक
नीतू कुमारी नूतन लोक गीत गाएंगे 22 मार्च को रात्रि 8:40 से 9:30 बजे तक
नीलम चौधरी द्वारा निनाद- 23 मार्च संध्या 6:30 से 7:30 बजे तक
अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन द्वारा गजल गायन – 23 मार्च को रात्रि 7:45 से 9:30 बजे तक
लावणी राज द्वारा कथक नृत्य- 24 मार्च को शाम 6:30 बजे से 7:00 बजे तक
सुनंदा शर्मा द्वारा ठुमरी गायन- 24 मार्च को रात्रि 7:10 बजे से 8:00 बजे तक
लव बंदिश ब्लिस द्वारा फ्यूजन- 24 मार्च को रात्रि 8:10 से 9:30 बजे तक



