
MADHUBANI:- पंडौल में विहिप-बजरंग दल की बैठक, प्रखंड की नई इकाई घोषित, अध्यक्ष बने उज्जवल मिश्रा
मधुबनी – 19 सितंबर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल पंडौल प्रखंड की बैठक श्री सीताराम मंदिर परिसर में हुई। बैठक बाद संगठन मंत्री मधुबनी बलजीत सिंह ने प्रखंड की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान मधुबनी जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष उज्जवल मिश्रा, उपाध्यक्ष कन्हैया झा पंडित व शिवम आनंद, मंत्री अभिषेक यादव, सह मंत्री सरोज यादव एवं पंकज मंडल, बजरंग दल संयोजक अभिषेक रंजन, सह संयोजक सरोज यादव व रितेश राय, गौ रक्षा सह प्रमुख सूरज कुमार राय, विद्यार्थी प्रमुख रौनक कुमार और बल उपासना प्रमुख राजेश मंडल को बनाया गया है।
बैठक में बजरंग दल मधुबनी जिला संयोजक तरुण राठौर, विहिप नगर मंत्री गोनू यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में प्रभु श्रीराम के कार्य में संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।



