
MADHUBANI:- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चकदह में जले दीये, जीविका दीदियों ने की दीर्घायु की कामना
मधुबनी- 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजनगर प्रखंड के चकदाह गांव में जीविका दीदियों ने उत्सव जैसा माहौल बनाते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
जीविका मित्र वीना कुमारी के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं ने दोनों हाथों में दीपों से सजी थाली लेकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ दीये जलाकर इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान जीविका मित्र वीणा कुमारी ने लखपति दीदी योजना की सफलता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग और मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच की वजह से आज ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर लखपति दीदी बन रही हैं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को भी जीविका दीदियों को सुनाया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया था।मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।



