
MADHUBANI: ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक का 13 अगस्त को समाहरणालय पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान
मधुबनी- 04 अगस्त। ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक जिला कमेटी की बैठक कुमार अवधेश की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य कुमार झा ने कहा कि देश में पूंजीवादी सरकार अहंकार में डूबा हुआ था। देश के छात्र ,नौजवान ने नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। सरकार को झुकना पड़ा। एक भाजपा सांसद जो पश्चिम बंगाल के कुचबिहार से आते है, ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आजादी की लड़ाई की भूमिका पर संदेह जताया।
इस सांसद पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। जिस अंडोमान निकोबार द्वीप समूह पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा 1943 ईस्वी में तिरंगा फहराया गया आज उस जगह को गौतम अडानी को औने-पौने दाम पर लीज पर दे दिया गया है। जिला महासचिव कामरेड बेचन राम ने कहा कि 9 से 14 अगस्त के बीच जिला प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में तय किया कि 13 अगस्त 2026 को मधुबनी समाहरणालय पर जोरदार तरीके से प्रचार प्रसार कर प्रदर्शन किया जाएगा। जिला महिला संगठन सम्मेलन 31 अगस्त 2026 को मधुबनी में करने को विचार किया गया है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष शीला देवी, सोनधारी राम,जिला सचिव गुड्डू मंडल,पारो देवी,शिव राम,संतोष साफी,दुखी पासवान,समुदा खातून, बेचन राम सहित अन्य ने संबोधित किया।



