बिहार

MADHUBANI निकाय चुनावः मधुबनी में 53 प्रतिशत और झंझापुर में 56 प्रतिशत मतदान

मधुबनी- 09 जून। मधुबनी नगर निगम एवं झंझारपुर नगर परिषद का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच छिटपुट घटना को छोड़कर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शुक्रवार को मधुबनी नगर निगम के 45 वार्डो के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। पहली बार नगर निगम के लिए हुए चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साहित दिखा गया। वोट प्रतिशत में महिला मतदाता आगे रही। मधुबनी नगर निगम के लिए 53.24 प्रतिषत मतदाताओं ने अपने-अपने मतों को प्रयोग किया। जिसमें महिला मतदाताओं ने 55.06 प्रतिषत मत देकर पुरुष मतदाताओं आगे रही। वहीं 51.42 प्रतिषत पुरुष मतदाताओं ने अपने मतों को प्रयोग किया। जबकि झंझारपुर नगर परिषद में 56 प्रतिषत मतदाताओं ने मत डाले। यहां 52.72 प्रतिषत पुरुष मतदाता एवं 59.30 प्रतिषत महिला मतदाताओं ने मत का प्रयाग किया। झंझारपुर में भी महिला वोटर आगे रहीं। मतदान के दौरान जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर मतदान केंद्रों का जायजा लिया। मतदान केन्द्र व अन्य स्थानों से मिल रही सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई की। इस दौरान सदर एडीएम अश्विनी कुमार,सदर एसडीपीओ राजीव कुमार एवं मुख्यालय एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी पुलिस फोर्स के साथ लगातार गश्त करते दिखे गए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button