
बिहार में मत्स्य उत्पादन मजबूत किया जाएगा: मुख्यमंत्री
पटना- 13 अगस्त। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘विजन 2030-बिहार मत्स्य प्राथमिकता परियोजना’ की समीक्षा की।
बैठक में बिहार को देश के अग्रणी अंतर्देशीय मत्स्य पालन राज्यों में शामिल करने,मत्स्य उत्पादन में चरणबद्ध वृद्धि,रोजगार एवं आय के अवसर बढ़ाने तथा ब्लू इकॉनमी को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विजन 2030’ के तहत उत्पादन से लेकर मूल्यवर्द्धन तक पूरी मत्स्य वैल्यू चेन को मजबूत किया जाएगा।
आठ प्राथमिकता परियोजनाओं के माध्यम से सीवान,सारण,मुंगेर,भागलपुर,खगड़िया, कटिहार,मोतिहारी एवं मिथिला क्षेत्र में विशेष मत्स्य क्लस्टरों का विकास प्रस्तावित है।
इन परियोजनाओं के तहत 1,848.75 हेक्टेयर प्रत्यक्ष हस्तक्षेप क्षेत्र एवं 9,357 हेक्टेयर परियोजना प्रभाव क्षेत्र विकसित करने तथा 50,200 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य प्रस्तावित है।



