
BIHAR:- महिला का शव बरामद, गला रेत कर की गई हत्या
भागलपुर- 11 अप्रैल। जिले के बरारी थाना क्षेत्र के कुप्पा घाट के पीछे पूल के समीप सोमवार को एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने सबसे पहले शव को देखा। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। मृतका की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला निवासी कैलाश साह के पत्नी जुली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की रविवार को जुली को किसी का फोन आया। उसके बाद वो जल्दी घर आने का बात कह घर से गयी। सुबह उसका शव बरामद हुआ। मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या करने और सिम कार्ड गायब करने का आरोप लगाया है।
पति कैलाश साह ने कहा कि उसके फोन पर दूसरे सबका फ़ोन आते रहता था। हालांकि अब जूली के फोन से ही हत्या के कारण का पता लगाया जा सकेगा। मृतका के बड़े बेटे विशाल ने बताया कि मां और पापा ने शाम में शराब मंगाकर दोनों साथ में ही पिया था। उसके बाद पापा और मां एक साथ गई थी और मैं सो गया था। जब मेरी नींद खुली तो मैंने देखा कि सिर्फ पापा वापस आए। जब बाहर से रोने की आवाज सुनाई दी और मैं बाहर गया तो देखा मेरी मां मर चुकी है। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।



