
BIHAR:- मधुबनी के बाजार में जड़ी,रेशम, सीप, मोतियों की फैंसी राखियों का बढ़ा क्रेज, बहनों में खुशी
मधुबनी- 23 अगस्त। रक्षाबंधन त्योहार की तिथि 28 अगस्त नजदीक आने के साथ बहनों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।स्थानीय बाजार रंग-बिरंगी राखियों सज गया है। मधुबनी के बाजार में राखियों का क्रेज बढ गया है।बाजार में राजकोट, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर में तैयार जड़ी, रेशम, सीप, मोतियों की फैंसी राखियों की खरीदारी हो रही है। देसी राखियों बहनों को खुब लुभा रही हैं।
मधुबनी शहर के राखी विक्रेता महेश कुमार ने बताया कि स्टोन, लाइट, साउंड, ब्रासलेट वाले बेहद खुबसूरत राखी काफी पसंद किए जा रहे हैं। 20 से 200 रुपये तक की आकर्षक राखी की मांग जोरों पर है। इस साल जिले में करीब एक करोड़ के राखी के कारोबार का अनुमान है। रक्षाबंधन पर राखी के अलावा उपहार वस्तुएं, कपड़ों की खरीदारी चल रही है।
रक्षाबंधन में चार दिन शेष रहने से अपने भाई से दूर रहने वाली बहनें इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भाइयों को रक्षाबंधन के दिन घर पहुंचने को आग्रह कर रही हैं। जबकि परदेश में रहने वाले भाई राखी बंधवाने के लिए गांव लौटने लगे हैं। परदेश से नहीं लौटने वाले भाइयों के लिए बहनें डाक, कूरियर के माध्यम से राखी भेजने का सिलसिला जारी है।
रक्षाबंधक को लेकर शहर के स्वीट्स कार्नर में तरह-तरह की तैयारी चल रही है। मिठाई का आर्डर आना शुरू हो गया है। खोया, छेना के तरह-तरह की मिठाई के अलावा काजू-बरफी, बेसन लड्डू, गोंद लड्डू, गुलाब जामुन, कलाकंद का भारी मांग है।



