क्राइम

BIHAR:- खगड़िया में सिलसिलेवार विस्फोट में 11 घायल, 2 की स्थिति नाजुक

खगड़िया- 24 फरवरी। बिहार के खगड़िया में कचरा बीनने के दौरान एक के बाद एक हुए चार विस्फोट में 11 लोग घायल हो गए। सभी घायल कचरा को नगर थाना क्षेत्र के ही मथुरापुर से लाए थे। सभी दाननगर स्थित पेट्रोल पंप के बगल में स्थित झोपड़ी में कचरे को चुन रहे थे। इसी दौरान कचरे में जोरदार धमाका हो गया। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इस घटना के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों के बीच दहशत का माहौल हो गया। इस बम धमाके में अब तक कुल 11 लोग जख्मी हो गए हैं। कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बायपास रोड की बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। हालांकि, बम विस्फोट कैसे हुआ है। इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पायी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वैद्यनाथ सदा के परिवार के कुछ बच्चे मथुरापुर गांव से खिलौना समझकर कुछ सामान अपने घर में लाए थे। इसी दौरान घर में एक के बाद एक धमाके होने लगे। इस घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये है। वही पड़ोस के भी कुछ लोग घायल हो गये है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

घायलों की पहचान मंगल सदा के पांच वर्षीय पुत्र साजन कुमार, अशोक सदा का आठ वर्षीय पुत्र राजा कुमार, दिनेश सदा का पुत्र टिक्कू कुमार, मंगल सदा का पुत्र अर्जुन सदा, अशोक सदा, पुलिस सदा का पुत्र सतीश सदा और छोटू सदा की पत्नी बिजली देवी एवं श्रवण कुमार का पुत्र सुदर कुमार के रूप में हुई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button