
BIHAR:- निर्मली के जरौली में लव स्टोरी का फिल्मी क्लाइमैक्स” रात में पकड़ाए, सुबह मंदिर में हुई शादी
सुपौल- 12 सितंबर। निर्मली प्रखंड के जरौली गांव में एक प्रेम कहानी का फिल्मी अंत देखने को मिला। वायरल खबर के अनुसार, देर रात बगीचे में प्यार का इजहार कर रहे प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और रातभर अपने पास रखने के बाद सुबह शादी करा दी।
जानकारी के अनुसार, जरौली निवासी एक लड़की और हरियाही निवासी एक लड़का को गांव के बाहर एक बगीचे में एक साथ होने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को रातभर रखा गया और सुबह बाबा विशाल नाथ मंदिर परिसर में दोनों की शादी करा दी गई। बताया जा रहा है कि मंदिर में शादी की खबर फैलते ही देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, लडका ने कहा है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है।
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम की स्थिति पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी, पुलिस पुष्टि सामने नहीं आई है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल के आधार पर है।



