
बिहार विधान परिषद में 78 युवाओं को मिली नौकरी, सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बांटे नियुक्ति पत्र
पटना – 10 सितंबर। बिहार विधान परिषद सचिवालय में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अंतिम रूप से चयनित 78 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। विधान परिषद उपभवन सभागार में आयोजित समारोह में इन पदों पर नियुक्ति दी गई।

निजी सहायक के 07 पद, सुरक्षा प्रहरी के 56 पद, कार्यालय परिचारी के 15 पद।समारोह में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति आपके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है। अब आप पूरी निष्ठा से परिषद के कार्यों में अपना योगदान दें।
मौके पर विधान परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्र ने भी सभी चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में निदेशक शंकर कुमार, ज्ञान प्रकाश, उप सचिव नवीन कुमार मिश्र, मिथिलेश कुमार झा समेत परिषद सचिवालय के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



