
MADHUBANI:- महिलाओं को मिला रोजगार का तोहफा, मारड़ में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ
मधुबनी, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना-3 एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। शनिवार को जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जगतपुर पंचायत के मारड गांव में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह केंद्र जीविका एवं कॉम्फेड (सुधा) के संयुक्त तत्वावधान में खोला गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की योजना जिले के प्रत्येक पंचायत में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र खोलने की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, सुधा उत्पादों को गांव-गांव तक पहुंचाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इन बिक्री केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार मिलेग महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी। ग्रामीणों को अब सुधा के गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पाद अपने गांव में ही आसानी से मिल सकेंगे,जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार झा,प्रभारी पदाधिकारी चन्दन कुमार, सहायक प्रबंधक मृणालिनी तिवारी,अमन कुमार,शम्भू कुमार,निराला कुमार,जिला परियोजना प्रबंधक जीविका मो. वसिम अंसारी, पशु प्रबंधक मो. सुम्मी, कृषि प्रबंधक रणवीर चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।



