बॉलीवुड

‘गनमास्टर G9’ का टीजर रिलीज, खतरनाक अंदाज में दिखे इमरान हाशमी

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया गया है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। टीजर में इमरान एक तरफ अपने इश्क के लिए जुनूनी नजर आते हैं, तो दूसरी ओर देश की सुरक्षा से जुड़े खतरनाक मिशन को अंजाम देते हुए जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देते हैं। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है और इसका निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।

टीजर में इमरान हाशमी के किरदार ‘एजेंट G9’ उर्फ ईश्वर की झलक मिलती है। वह आम जिंदगी में एक सामान्य व्यक्ति की तरह नजर आता है, लेकिन पर्दे के पीछे देश की सुरक्षा से जुड़े एक बेहद खतरनाक और गोपनीय मिशन पर काम कर रहा है। जासूसी, गोलियों की गूंज और तेज-तर्रार एक्शन के बीच इमरान और जेनेलिया की प्रेम कहानी भी कहानी में अहम भूमिका निभाती नजर आती है। टीजर में इमरान का जुनूनी अंदाज और दमदार एक्शन फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाता है।

फिल्म में अपारशक्ति खुराना नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। ‘गनमास्टर G9’ में एक्शन, रोमांस और जासूसी का रोमांचक मिश्रण देखने को मिलेगा। टीजर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!