
BIHAR:- अररिया में उद्योग विभाग का महाप्रबंधक 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार,निगरानी विभाग ने की कार्रवाई
अररिया, 08 अगस्त। अररिया जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को निगरानी विभाग ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे-हाथ गिरफ्तार किया। निगरानी की यह कार्रवाई 17 लाख की मशीन उपलब्ध कराने के एवज में हुई है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
निगरानी टीम ने उक्त कार्रवाई
शनिवार सुबह उनके अररिया जिला मुख्यालय स्थित शिवपुरी आवास से की गई। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी अधिकारी को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ पटना ले गई है।
पूरे मामले के संबंध में पीड़ित मो. कमरे आलम ने बताया कि 17 लाख की मशीन उपलब्ध कराने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत निगरानी विभाग से किया।
उसके बाद निगरानी विभाग ने पीड़ित की शिकायत पर अररिया नगर थाना क्षेत्र के बनगामा निवासी मो. कमरे आलम की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। उन्हें 17 लाख रुपये मूल्य की मशीन उपलब्ध कराने के एवज में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
सत्यापन के बाद निगरानी विभाग द्वारा जाल बिछाकर शिकायत मिलने के बाद मामले की गुप्त जांच कराई। आरोप सही पाए जाने पर निगरानी की विशेष टीम ने जाल बिछाया और शनिवार की सुबह जैसे ही महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल ने कमरे आलम से 50 हजार रुपये की राशि स्वीकार की, वैसे ही निगरानी टीम ने उन्हें रंगे-हाथ दबोच लिया।
“भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। निगरानी छापेमारी टीम का नेतृत्व निगरानी विभाग के डीएसपी सतीश चंद्र माधव कर रहे थे।



