भारत

अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए शांतिपूर्ण ढंग से संघर्ष करना मेरा अधिकार है: इल्तिजा मुफ्ती

श्रीनगर, 07 अगस्त। पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि वह पुलिस के साथ सहयोग करने को तैयार हैं और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए शांतिपूर्ण ढंग से संघर्ष करना उनका अधिकार है।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती पर मंगलवार को अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के विरोध में पीडीपी के प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी पर कथित तौर पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।

जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए हुए प्रदर्शन के दौरान कथित हमले के लिए महबूबा और इल्तिजा के खिलाफ धारा 132, 121 और 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को कोठीबाग पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाई गई इल्तिजा ने लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस को बताया कि वे जो भी जानना चाहें, उसमें सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर मेरे खिलाफ कोई जांच होती है तो मैं उनके साथ सहयोग करने को तैयार हूं लेकिन मैं पहली या आखिरी कश्मीरी नहीं हूं जिसे पुलिस ने तलब किया है। मैं यहां हर कश्मीरी के लिए लड़ने आई हूं। यह मेरी निजी लड़ाई नहीं है।

पीडीपी नेता ने कहा कि उनका विरोध “गैरकानूनी नहीं” है।

इल्तजा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 के बारे में बात करना मेरा कानूनी अधिकार है। एक भारतीय नागरिक के रूप में मुझे शांतिपूर्ण ढंग से लड़ने, अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए शांतिपूर्ण लड़ाई लड़ने का अधिकार है और मैं भारत सरकार को बताना चाहती हूं कि मैं जो कर रही हूं वह गैरकानूनी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वह जम्मू और कश्मीर के हर निवासी के अधिकारों के लिए लड़ती रहेंगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!