
MADHUBANI:- घोघरडीहा के 30 घरों से लाखों की चोरी, पुलिस का हाथ खाली,कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
मधुबनी- 06 अगस्त। दि-रहिका सेन्टल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानन्द यादव ने बताया कि घोघरडीहा थाना क्षेत्र के घोघरडीहा गांव के वार्ड 8, 9, 10, 11 के सोहन मिश्र, अर्जुन मिश्र, संतोष मिश्र, संतोष पंडित, प्रमोद झा, राजेन्द्र झा, जीवछ कैसीयर समेत 30 लोगों के घरों में लाखों की चोरी हो गई। लेकिन पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंचपाई है, चोरी गई आभूषण और नकद भी बरामद नहीं हो सका है।
तीनों वार्डों के लोग दहशत में जी रहे है। चोरी की बढ़ती घटना को लेकर पूर्व अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक व मधुबनी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को पत्र भेजकर चिंता जाहिर की है। भेजे गए पत्र में पूर्व अध्यक्ष ने बताया है कि जिले के घोघरडीहा बस्ती तीन वार्डों में ढाई महीनों में ढाई दर्जन घरों में चोरी की घटना सामने आई है। ग्रामीणों द्वारा मोबाइल पर घटना की सूचना, लिखित आवेदन घोघरडीहा थानाध्यक्ष को दिया है। गांव में लगे सीसीटीवी का मरम्मत भी करवाया गया है। दस दिन पूर्व गांव में ग्राम रक्षा दल तैनात किए गए थे। इसके बाद भी चोरी घटना हो रही है। चोरी की घटना को लेकर लोगों में भय बना है। पुलिस की उदासीनता सामने आ रही है। लगातार बढ रही चोरी की घटना की उच्चस्तरीय जांच के लिए पुलिस पदाधिकारियों की टीम का गठन किया जाना चाहिए।



