
MADHUBANI:- मानदेय की राशि सीधे बैंक खातों में भेजने की मांग को लेकर विद्यालय रात्रि प्रहरियों का प्रदर्शन
मधुबनी- 06 अगस्त। जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरियों के मानदेय भुगतान का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक, बिहार सरकार द्वारा जारी मानक कार्य प्रणाली के तहत मानदेय की राशि सीधे प्रहरियों के बैंक खातों में भेजने की मांग को लेकर एक पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुबनी को सौंपा।
वहीं डीईओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे रात्रि प्रहरियों ने बताया कि राज्य के कई अन्य जिलों में इस एसओपी को पहले ही लागू किया जा चुका है। अन्य जिलों के आदेशों का दिया गया हवाला पत्र के माध्यम से ध्यान दिलाया गया है कि राज्य के कई जिलों में रात्रि प्रहरियों के खाते में सीधा भुगतान करने का निर्देश जारी हो चुका है। परंतू रात्रि प्रहरियों के मानदेय का भुगतान मधुबनी जिला में नहीं किया जा रहा है, कर्मियों को उनका हक ससमय मिले।
प्रदर्शन कर रहे हैं कर्मियों ने बताया कि कई महीनो से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार का भरण पोषण करने पर काफी दिक्कत हो रहा। मौके पर प्रहरी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार,सचिव मनोज कुमार,अमजद हुसैन,राम प्रसाद दास,मनोज पासवान के अलावा दर्जनों कर्मी मौजूद रहे।



