
MADHUBANI:- शहर के स्टेशन चौक हनुमान मंदिर के सामने निर्माण कार्य पर लगी रोक, पहुंची पुलिस
मधुबनी- 19 जुलाई। शहर के स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के सामने मुख्य सड़क से पश्चिम एक खाली जमीन पर रविवार की सुबह निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जिससे जमीन एक दावेदार की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस के हस्तक्षेप से निर्माण कार्य बंद हो गया।
सूत्र बताते है कि खेसरा 571 वाली इस जमीन के एक दावेदार द्वारा करीब छह माह पूर्व जमीन पर मिट्टीकरण कार्य किया गया था। जमीन के कुछ हिस्सा में चहारदीवारी कार्य भी किया गया था। इसके कुछ माह बाद अज्ञात लोगों द्वारा रात के अंधेरे में चहारदीवारी ध्वस्त कर दिया।
हाल के दिनों में जमीन पर सड़क की ओर से आधा से अधिक दूरी में दीवार खड़ा कर दिया गया। इसके दो दिन बाद रात के अंधेरे में कुछ लोगों द्वारा इस जमीन से सटे खेसरा 570 पर मिट्टी भराई कार्य शुरु किया गया।
हालांकि दूसरे दिन मौके पर रहिका अंचल अधिकारी को पहुंचने पर मिट्टी भराई कार्य रोक दिया गया। इस तरह इस जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की कोशिश से स्थानीय स्तर पर आक्रोश गहराता जा रहा है। कभी भी स्थिति विस्फोटक होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है।



