भारत

दिल्ली समेत कई राज्यों में कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने के आसार

नई दिल्ली- 09 जुलाई। दिल्ली-एनसीआर समेत कई और राज्यों में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10-14 जुलाई तक लगातार बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह या दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान बढ़ने से उमस बढ़ सकती है। उल्लेखनीय है कि पिछले 48 घंटों से रुक-रुक कर और कभी लगातार हो रही भारी बारिश के कारण देश की राजधानी के कई हिस्सों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख चौराहों, अंडरपास और रिहायशी इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। कहीं-कहीं पर जलभराव के कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे दफ्तर आने-जाने वाले लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा।

मौसम एवं विज्ञान विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय बाड़मेर, जोधपुर, भटिंडा जैसी जगहों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में इसके राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों सहित पूरे देश में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। जम्मू-कश्मीर 10-12 जुलाई के बीच तेज बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। मध्य प्रदेश में 10-11 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी है।। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी कुछ दिनों तक अच्छी बारिश और कुछ दिन हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 10-14 जुलाई के दौरान अलग-अलग दिनों में व्यापक रूप से बारिश होगी। बंगाल के पहाड़ी इलाकों और सिक्किम में लगातार भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी और पूर्वोत्तर भारत के महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण और मुंबई के आस-पास के इलाकों में 14 जुलाई तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा जैसे राज्यों में 12 जुलाई तक तेज हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!