बिहार

CM सम्राट ने राजगीर के राजकीय मलमास मेला का किया शंखनाद

नालंदा- 17 मई। नालंदा जिले के पयर्टक स्थल राजगीर में रविवार सुबह नौ बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजकीय मलमास मेला का शंखनाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिता काटकर किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म के 33करोड़ देवी देवता एक माह के लिए राजगीर प्रवास करने आते हैं।मेला की खास बात यह है कि आगामी 15 जुन तक चलने वाले इस मेले के दौरान राजगीर के अलावा किसी भी स्थान पर मांगलिक व शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

राजगीर तिर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के सचिव विकास उपाध्याय ने बताया कि ब्रह्म कुण्ड परिसर में ध्वजारोहण का कार्य संत शिरोमणि परमहंस चिदात्मन महराज के द्वारा किया गया है।जबकि आज सुबह से ही मंत्रोच्चार व तिर्थ पूजन कार्य शुरू कर दिया गया है। मलमास मेला में आस्था की डुबकी लगाने साथ आठ लाख श्रद्धालुओं की आने की संभावना जताई गई है।

इस महा जनसैलाब को सुरक्षित रखने के लिए राजगीर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जहां भीड़ प्रबंधन के लिए 950 दंडधिकारी 530से अधिक पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ 1000 होमगार्ड व घुड़सवार पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इस बार मेला को खास बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है जहां श्रद्धालुओं के आवास निवासी के लिए स्टेट गेस्ट हाउस में टेंट सिसकियों के अलावा 14स्थानों पर आश्रय स्थल बनाये गये हैं। वहीं 11जगहों पर जर्मन हैंगर और तीन वाटरप्रूफ पंडाल बनाये गये है जहां श्रद्धालुओं को निःशुल्क रहने की व्यवस्था की गई है।

राजगीर के हर चौक चौराहों पर तोरणद्वार लगायें गये है। पीएचईडी द्वारा 30 स्थानों पर 300 प्याऊ लगाया गया है, जिसके माध्यम से पेयगंगा जल की आपूर्ति की जाएगी। पीएचईडी द्वारा 20 नया चापाकल लगाया गया है तथा 60 खराब चापाकल की मरम्मति करा दी गयी है।125 स्टैंड पोस्ट का निर्माण किया जाएगा (सोख्ता एवं प्लेटफार्म सहित)15 पेयजल टैंकर रिजर्व रखा गया है।

प्रतिदिन लगभग 03 लाख श्रद्धालुओं तक के लिए पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कर ली गयी है।पेयजल की गुणवत्ता नियमित जांच पीएचईडी द्वारा किया गया है । वहीं पीएचईडी द्वारा 750 जगह शौचालय (350 पुरूष एवं 350 महिला) का निर्माण पूर्ण किया गया है।इसके अलावे 75 यूरिनल (30 महिला एवं 45 पुरूष) लगाया गया है।नगर परिषद, राजगीर द्वारा 250 अस्थायी शौचालय का निर्माण कराया गया है।

इसके अलावा 13 स्थायी शौचालय की मरम्मति किया गया है।14 स्थानों पर कुल 25 दीदी की रसोई का संचालन किया जाएगा।अस्थायी अस्पताल – 08 जगह (टेंट सिटी, वीआईपी टेंट सिटी, मेला थाना, ब्रह्मकुंड (02), रेलवे स्टेशन, पीएचईडी कैम्पस, वैतरणी)स्वास्थ्य शिविर 18 जगहएम्बुलेंस 16 की प्रतिनियुक्ति चलंत चिकित्सा दल-04 केन्द्रीयकृत नियंत्रण कक्ष में 24×7 पर्यवेक्षक-32 एवं पारामेडिकल कर्मी-260 उपलब्ध रहेंगे।सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 03 सफाई जोन में बांटकर तीन पालियों में साफ-सफाई की व्यवस्था की गयी है।

साफ-सफाई व्यवस्था के लिए तीन पालियों में 617 मजदूर, 87 पर्यवेक्षक, 20-25 वाहन (ट्रैक्टर, टीपर) 57 वाहन चालक लगाया गया है। कुल 1700 की संख्या में मानवबल लाये गए है।सोकपीट की सफाई हेतु 09 सक्शन मशीन की व्यवस्था की गयी है। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button