MADHUBANI:- राजनगर अंचल कार्यालय में आवेदन लेने वाला भी कर्मी मौजूद नहीं: संजीव कुमार
मधुबनी- 13 मई। राजनगर अंचल कार्यालय की हालत यह है कि बुधवार को अंचल कार्यालय में आवेदन लेने वाला भी कर्मी मौजूद नहीं था। एक आवेदन देने के लिए राजनगर अंचल कार्यालय पहुंचे शहर विकास समिति के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि सरकारी पुल-पुलिया की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने संबंधी एक आवेदन बुधवार को राजनगर अंचल कार्यालय में जमा कराने को गए थे। लेकिन राजनगर अंचल कार्यालय में आवेदन नहीं लिया गया। राजनगर अंचल कार्यालय में मौजूद एक राजस्व कर्मचारी ने आवेदन पढ़कर पहले लेने से इंकार किया, फिर आवेदन को नगर निगम कार्यालय में जमा कराने की बात कहकर बरगलाने की कोशिश की गई।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को राजनगर अंचल कार्यालय द्वारा आवेदन नहीं लिया जाता है तो इस मामले को जिला शिकायत निवारण कार्यालय में दर्ज कराएंगे। 22 मई से राजनगर अंचल पर निर्धारित धरना शुरु की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजनगर के अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारी सरकारी जमीन से अतिक्रमण खाली कराने में जान-बूझकर टाल-मटोल रवैया अपनाए हुए है।
राजनगर अंचल कार्यालय द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि, जिलाधिकारी द्वारा सार्वजनिक और सरकारी जमीन खाली करने का स्पष्ट आदेश दिया गया है। इसके बाद भी राजनगर अंचल कार्यालय द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया जाना डीएम के आदेश को धता बता रहा है। आवेदन में राजनगर अंचल के 13 नंबर गुमटी से रांटी चौक और रांटी चौक से चंद्रा कांप्लेक्स होकर चकदह जाने वाली बाईपास सड़क पर पुल-पुलिया की अतिक्रमण खाली कराने की मांग की गई है।



