
बिहार
BIHAR:- मधुबनी,समस्तीपुर,पूर्वी चंपारण, वैशाली और सिवान जिले में होंगे ग्रामीण SP, पांच पद स्वीकृति
पटना- 13 मई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में बिहार के 05 जिलों मधुबनी,समस्तीपुर,पूर्वी चंपारण,वैशाली और सिवान जिले में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के कुल 05 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई है।



