
MADHUBANI:- नहीं रहे विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद, शोक
मधुबनी- 23 अप्रैल। विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष व शहर के दवा विक्रेता महेश प्रसाद का निधन हो गया।बुधवार को दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन की खबर से मधुबनी में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह युवा नेता मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि शहर के कारक मार्ग निवासी महेश प्रसाद लंबे समय तक विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष के पद पर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे।
समाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे। समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख सहभागी बनते थे। उनके पुत्र के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाएगा। उनके निधन पर जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिला महासचिव सुबोध चौधरी, प्रह्लाद पूर्वे, भाजपा नेता प्रफुलचंद्र झा, संजीव कुमार मिश्रा, मैथिल विकास प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष मोद नारायण झा सहित अन्य शामिल है।



