बिहार

MADHUBANI:- राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में अटका CHC निर्माण,लोग स्वास्थ्य सुविधा से हो रहे वंचित

मधुबनी- 23 अप्रैल। जिले के सकरी सीएचसी का निर्माण कार्य एक साल से बंद है। बतादें कि करीब 6 दशक से सीएचसी की जगह राजकीय औषधालय का संचालन होता था। आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए कुछ साल पूर्व राजकीय औषधालय को एपीएचसी में तब्दील कर दिया। बाद में इसे सीएचसी का दर्जा देते हुए भवन निर्माण कार्य शुरु किया गया था।नये भवन का आधा से अधिक कार्य होने के साथ ही इसके जमीन का विवाद के कारण निर्माण कार्य पर ब्रेक लग गया।

सीएचसी का निर्माण अधर में लटक जाने से सकरी बाजार सहित आसपास के लोगों को समुचित इलाज से वंचित होना पड़ रहा है। स्थानीय मो. सलीम ने बताया कि राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में सीएचसी का निर्माण लटक गया। स्थानीय एक व्यक्ति द्वारा सीएचसी की भूमि पर दावा करने के चलते एक बेहतर स्वास्थ्य संस्थान से लोग वंचित हो रहे है।

सीएचसी के पूरव में दो दर्जन से अधिक दुकानदारों ने सीएचसी की जमीन का अतिक्रमण कर रखा है। इन दुकानदारों को स्थानीय कुछ लोगों का वरदहस्त प्राप्त है। स्थानीय मो. जमील ने बताया कि यहां सीएचसी निर्माण के लिए बिहार मेडिकल सर्विस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआइसीएल) द्वारा टेंडर किया गया। टेंडर की प्रकिया पूरी होने के बाद पुराना मकान को तोड़कर नया भवन निर्माण के लिए संवेदक द्वारा पुराने जर्जर भवन को तोड़ते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। यहां चिकित्सक व नर्स आते है लेकिन भवन अधूरा होने से लोगों को समुचित इलाज का लाभ नहीं मिल रहा है।

बिहार सरकार के निर्देशानुसार अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सकरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उत्क्रमित किया गया।स्थानीय भोला मंडल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए जिलाधिकारी को आवेदन देकर इसका निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button