भारत

कटमनी लेने और सिंडिकेट चलाने वालों को उल्टा लटकाएंगे: शाह

बीरभूम- 13 अप्रैल। जिले के बोलपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार, कटमनी और सिंडिकेट राज चरम पर है और भाजपा की सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शाह ने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो कटमनी लेने और सिंडिकेट चलाने वालों को उल्टा लटका कर सीधा किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के “गुंडों” को ढूंढ़कर जेल भेजा जाएगा और पार्टी कार्यकर्ताओं पर कथित अत्याचार का जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता ईवीएम में कमल का बटन दबाकर बदलाव की शुरुआत करेगी। शाह ने आरोप लगाया कि राज्य में विकास योजनाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसमें शिक्षक भर्ती, राशन वितरण, मनरेगा और आवास योजनाएं शामिल हैं।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर ऐसा बंगाल बनाया जाएगा जहां महिलाएं देर रात तक सुरक्षित बाहर निकल सकेंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में अपराध की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

शाह ने घुसपैठ के मुद्दे को उठाते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। इसी दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सिउड़ी में जनसभा कर केंद्र सरकार पर राज्य के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button