
MADHUBANI:- समिति सदस्य पद के लिए पार्षद सुनीता देवी और राजेश कुमार मंडल का चुनाव लड़ने का फैसला,जीत का भरोसा
मधुबनी- 10 अप्रैल। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य की पद के लिए वार्ड 28 की पार्षद सुनीता देवी और वार्ड 20 के पार्षद राजेश कुमार मंडल चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनो अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। पार्षद राजेश कुमार मंडल ने कहा कि चुनाव लड़ने का मन बनाया है। पार्षदों का समर्थन मिलने का भरोसा है। पार्षदों का आशीर्वाद मिला तो निश्चित रूप से जीतेंगे।
वहीं,पार्षद सुनीता देवी ने कहा कि नगर निगम सशक्त स्थाई समिति के 7 सदस्यों के चुनाव के लिए पार्षदों को वोट देने का अवसर मिला है। सभी पार्षदों को अपने विवेक के साथ मतदान करना चाहिए। पार्षद की एकता से समिति सदस्य पद पर संघर्षशील पार्षदों का होना जरुरी हो गया है। इधर, सुनीता देवी व राजेश कुमार मंडल के अलावा 5 अन्य पार्षदों ने भी समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने का मन बनाते हुए पार्षदों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। कई पार्षदों ने बताया कि समिति सदस्य पद के लिए पार्षदों को मतदान के जरिए नए चेहरा को चुनने को लेकर काफी उत्साह है।
अधिकांश पार्षद समिति के सदस्य पद पर नए तेज-तर्रार, कर्मठ पार्षदों को देखना चाहती है। जबकि यश मैन की भूमिका निभाने वाले सदस्यों को दरकिनार करने की जरुरत है। बता दें कि समिति सदस्य के लिए चुनाव की घोषणा के साथ समिति के निवर्तमान पार्षदों में को बदलने को लेकर पार्षदों में एक लहर देखी जा रही है। चुनाव की प्रकिया शुरु होने के साथ पार्षदों में उपेक्षित होने का दर्द झलकने लगा है।


