भारत

बिहार के CM नीतीश कुमार की इच्छा हुई पुरी, चौथे सदन के भी सदस्य बने

नई दिल्ली- 10 अप्रैल। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन में उनको शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सदन के नेता और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा,वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह,कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश,बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बयान में कहा था कि मैंने लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा और विधानसभा के सदस्य के तौर पर काम किया है, परंतू अब एक और सदन राज्यसभा में जाने की इच्छा है। जहां आज शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर उपराष्ट्रपति ने उन्हे शपथ दिलाई। उसके साथ ही नीतीश कुमार के चौथे सदन में पहुंचने की इच्छी पुरी हो गयी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button