
बिहार
मधुबनी में आशिर्वाद क्लिनिक का उदघाटन
मधुबनी-31 दिसंबर। जिला मुख्यालय स्थिल नगर निगम के सामने खादी ग्रामोद्योग संघ के मार्किट परिसर में आशिर्वाद क्लिनिक का उदघाटन डाक्टर टीके दास,वार्ड पार्षद उमेश प्रसाद एवं रिंकु झा ने संयुक्त तौर पर किया। मौके पर भारी संख्या में डाक्टर टीके दास ने मरीजों को देखा।
मौके पर मौजुद क्लिनिक संचालक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिता मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होने बताया कि क्लिनिक में हर तरह के मरीजों के इलाज की व्यवस्था रहेगी। खासकर स्त्री रोग विषेष चिकित्सक की भी व्यवस्था रहेगी।



