
MADHUBANI:- जिला कुशवाहा महासभा की सचिव बनी कल्पना सिंह व महेन्द्र महतो अध्यक्ष निर्वाचित
मधुबनी- 29 मार्च। मधुबनी शहर के चकदह स्थित जिला कुशवाहा महासभा की आमसभा आयोजित की गई। आमसभा में कुशवाहा महासभा के निर्वाचन समिति द्वारा महासभा के कार्यकारिणी समिति का गठन किया। जिला कुशवाहा महासभा के निर्वाचन समिति के संयोजक नगीना प्रधाद महतो के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया के तहत पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई।
निर्विविरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों में महेन्द्र महतो अध्यक्ष,शंभू सिंह व रामसुन्दर महतो उपाध्यक्ष, कल्पना सिंह सचिव,परमेश्वर प्रसाद उपदचिव, श्याम कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार महतो, सूर्यनारायण महतो, रामप्रकाश महतो, शिवकुमार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। आमसभा में राजकमल सिंह, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कुशवाहा महासभा के समर्थकौं ने हिस्सा लिया।महासभा के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन पर राजकमल सिंह ने खुशी जाहिर की।



