
मधुबनी की पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी, केंद्र सरकार के दावा पर सवाल: मिंटू शहजादा
मधुबनी- 29 मार्च। राजद के जिला कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता मिंटू शहजादा ने कहा कि केंद्र सरकार दावा कर रही है कि देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं है। दूसरी ओर मधुबनी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के पेट्रोल-डीजल पंप बंद होने की स्थिति में पहुंच गई है। हरेक दो के बाद तीसरा पंप पर पेट्रोल-डीजल नहीं होने का बोर्ड लगा दी गई है। चल रहे पंपों पर भारी भीड़ और लोगों की कतार देखी जा रही है। आमतौर पर सामान्य दिनों में पंपों पर उपलब्ध होने वाले पेट्रोल-डीजल का अवैध भंडारण, कालाबाजारी को नकारा नहीं जा सकता है।
जिला प्रशासन को पंपों का स्टाक और आपूर्ति की जांच किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की अवैध तरीके से जिले के सीमावर्ती इलाकों में कालाबाजारी पर रोक लगाने में शासन-प्रशासन उदासीन बना है। पेट्रोल पंप बंद होने के डर से लोग जरूरत से ज्यादा तेल ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप संचालकों का सरकार पर बकाया का भुगतान किया जाना चाहिए।जिससे पंप संचालकों को स्टॉक लाने में दिक्कत नहीं सके। जिलेभर में चौक-चौराहों पर खुलेआम पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कालाजारियों को चिन्हित कर समुचित कार्रवाई किया जाना चाहिए।



