बिहार

DARBHANGA: 80 लाख के हेरोईन के साथ 3 कारोबारी गिरफ्तार

दरभंगा- 24 मार्च। एंटी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट पटना की सूचना पर एसटीएफ और दरभंगा पुलिस के सहयोग से भारी मात्रा में हेरोइन के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।तीनों कारोबारियों को दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड से 18 डब्बे में 221 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष डॉ. केतन अशोक इंगोले ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड पर तीन व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर उतरेंगे। जैसे ही तीनों व्यक्ति बस से उतरे तीनों को हिरासत में लेकर जांच की गई,तो तीनों के पिट्ठू बैग से 18 डब्बा कुल 221 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया।वहीं गिरफ्तार किए गए रत्नेश कुमार के निशानदेही पर पटना में भी छापामारी कर 10 डब्बा के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार करने के बाद दोनों कारोबारी को पटना जिला के थाना के हवाले कर दिया गया।

पटना से गिरफ्तार किए गए 30 वर्षीय मनीष सिंह राम अनुज सिंह के पुत्र है,जो समस्तीपुर जिला के मोहद्दीनगर साह टोला के रहने वाले हैं। फिलहाल सीतामढ़ी जिला के वास्तु विहार अपार्टमेंट ब्लॉक सी फ्लैट नंबर 515 में रह रहे हैं। 21 वर्षीय कन्हैया कुमार समस्तीपुर जिला के रहने वाले हैं।इन लोगों के पास से 10 पैकेट हीरोइन,सोने की अंगूठी,एक स्कॉर्पियो,तीन मोबाइल बरामद किया गया है।इसके संबंध में शाहपुर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड से पूर्वी चंपारण,मोतिहारी के फेनाला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 के रहने वाले उपेंद्र प्रसाद के पुत्र कुंदन प्रसाद, उसी मोहल्ले के रहने वाले रंजेश प्रसाद के पुत्र दीपू कुमार व सुरेश प्रसाद के पुत्र रत्नेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।इन लोगों के पास से कई मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। प्रशिक्षु आईपीएस ने बताया कि असम राज्य के सिलचर से हेरोइन लेकर पटना जा रहे थे। रत्नेश कुमार पूर्व में गुवाहाटी में जेल जा चुका है।

बतादें कि कुछ दिन पूर्व पांच किलो गांजा भी सदर थाना की पुलिस ने बरामद कर वहीं कारोबारी को भी गिरफ्तार किया था।हीरोइन की कीमत लगभग 80 लाख रुपया बताया जा रहा है। फिलहाल पकड़े गए तीनों कारोबारी से पूछताछ की जा रही है।इस गैंग में कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह हेरोइन पटना के अलावा दरभंगा या अन्य जिलों में ले जा रहा था या नहीं इसकी भी तहकीकात की जा रही है।पटना में भी पकड़े गए दोनों कारोबारी से पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button