
बिहार
मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ श्रुति बंका मुंबई में नेशनल ईटी अवॉर्ड से सम्मानित
मुजफ्फरपुर- 10 मार्च। मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ श्रुति बंका को मुंबई के ताज होटल में आयोजित नेशनल ईटी अवॉर्ड समारोह में ईस्ट इंडिया की सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ स्पेशलिस्ट के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें बांझपन उपचार और आधुनिक प्रजनन तकनीक एआरटी के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।
डॉ श्रुति बंका विगत दस वर्षों से इंदिरा आईवीएफ से जुड़ी हुई हैं और इस दौरान उन्होंने दस हजार से अधिक आईवीएफ प्रक्रियाएं सफलता पूर्वक किया । वह केवल सामान्य बांझपन के मामलों का नहीं बल्कि कठिन और जटिल मामलों का सफल इलाज करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने उन महिलाओं को भी मातृत्व का सुख दिलाने में मदद की है। आईवीएफ के साथ डॉ बांका लेप्रोस्कोपी और हिस्टेरोस्कोपी जैसी आधुनिक सर्जिकल प्रक्रियाएं भी करती हैं।
डॉ. बंका का विशेष प्रयास रहा है कि कम आर्थिक स्थिति वाले दंपतियों को भी सुलभ और प्रभावी इलाज मिल सके। ताकि हर परिवार माता-पिता बनने का सपना पूरा कर सके। डॉ श्रुति बंका का कहना है कि समाज में आईवीएफ को लेकर कई भ्रम और मिथक फैले हुए हैं। उनके अनुसार आईवीएफ हमेशा दर्दनाक नहीं होता। इसमें लंबा बेड रेस्ट जरूरी नहीं होता और आधुनिक तकनीक के कारण यह उपचार अब पहले से अधिक सुलभ और किफायती हो गया है।



