भारत

BJP ने टी. राजा सिंह के इस्तीफा स्वीकार किया

नई दिल्ली- 11 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा से तीन बार के विधायक टी. राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। शुक्रवार को भाजपा महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार टी. राजा सिंह ने इस्तीफे के साथ जो बातें लिखी थीं, उसे अप्रासंगिक बताते हुए इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना के गोशामहल से चर्चित विधायक टी. राजा सिंह ने एन. रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के विरोध में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राजा सिंह ने अपने इस्तीफे में पार्टी नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी और गलत नेतृत्व चयन का आरोप लगाया था। उन्होंने पार्टी की रणनीति पर असहमति जताई थी हालांकि हिंदुत्व विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई थी। राजा सिंह का कहना था कि वे स्वयं पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।

उल्लेखनीय है कि टी. राजा सिंह अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे हैं। वे असदुद्दीन ओवैसी की सुरक्षित मानी जाने वाली हैदराबाद लोकसभा सीट के अन्तर्गत आने वाली हिन्दूबहुल गोशामहल सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। इस लोकसभा के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा सीटों में से भाजपा यही एक अकेली सीट जीतती रही है। इसका कारण टी. राजा सिंह का फायरब्रांड हिन्दू नेता होना है। हालांकि पार्टी इसके चलते कई बार पहले भी असहज हो चुकी है। मुनव्वर फारूकी के एक शो के चलते पैगम्बर मुहम्मद पर की गई टिप्पणी के कारण भाजपा ने टी. राजा सिंह को 2022 में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। विधानसभा चुनावों से ऐन पहले उनका निष्कासन रद्द कर टिकट दिया गया था, और वे जीत भी गए थे।

शुक्रवार को अरुण कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि टी राजा सिंह लोध ने 30 जून को तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को इस्तीफा भेजा था, जिसे भाजपा अध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया। जेपी नड्डा ने टी राजा द्वारा उठाए गए विषयवस्तु को अप्रासंगिक और पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा और सिद्धांतों के खिलाफ बताया। इसलिए राजा सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button