
बिहार
BIHAR:- कांग्रेस को जदयू ने दिया बड़ा झटका,सदानंद सिंह के पुत्र समेत तीन कांग्रेसी जदयू में शामिल
पटना- 12 दिसंबर। कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता स्व. सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने रविवार को यहां पार्टी कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन छोड़कर जदयू में शामिल हो गए। जदयू में शामिल होने के पश्चात शुभानंद मुकेश तथा कांग्रेस नेता शंभु सिंह पटेल एवं प्रयाग सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीष लिया। शुभानंद मुकेश, शंभु सिंह पटेल एवं प्रयाग सिंह कुशवाहा को जदयू का पट्टा पहनाकर सीएम नीतीश ने स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जल संसाधन मंत्री संजय झा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



